रेलवे स्टेशन के सामने होटल संचालकों के साथ नगर आयुक्त ने की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्पर)नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन पर स्थित होटल/रेस्टोरेन्ट के संचालकों की बैठक हुई। बैठक में संचालकों द्वार बताया गया कि उनके द्वारा जो भी कूड़ा निकला जाता है उसे नगर निगम की गाड़ियों पर दिया जाता है तथा यूजर चार्ज भी जमा होता है। नोडल अधिकारी एस0बी0एम0 द्वारा बताया गया कि सभी होटल एवं रेस्टोरेन्ट के संचालक अपने यहाँ हरा एवं नीला डस्टबिन रखेंगे तथा कूड़ा अलग-अलग एकत्र कर नगर निगम की गाड़ियों को उपलब्ध करायेंगे साथ ही शासनादेश नगर निगम की अधिसूचना के अनुसार यूजर चार्ज लिया जाएगा। जो भी अपने होटल/रेस्टोरेन्ट का कूड़ा इधर-उधर डालते पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध चालान एवं जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। उस सम्बन्ध में नगर आयुक्त महोदय ने संचालको को बताया कि अपने होटल/रेस्टोरेन्ट के साथ-साथ नगर को भी स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें। नगर आयुक्त महोदय द्वारा गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग करने की हिदायत दी गई और बसस्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए यातायात चैक तक कहीं भी सड़क पर कूड़ा ना दिखे इसके लिए सभी लोग हरा-नीला डस्टबिन रखेगे और जो भी कूड़ा एकत्र होगा उसे नगर निगम के वाहन पर उपलब्ध करायेंगे। नगर निगम द्वारा सफाई एवं कूड़ा निस्तारण हेतु समुचित व्यवस्था की गयी है। इसलिए सभी लोग नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। बैठक में रेलवे स्टेशन रोड के सभी होटल/रेस्टोरेन्ट के संचालकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं एस0बी0एम0 की टीम उपस्थित रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

18 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago