जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले पत्रों के लिए अलग पंजिका रखें अधिकारी- डीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वाेच्च प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं से असंतृप्त व्यक्तियों को आच्छादित किये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त होने वाले पत्रों पर समयबद्धता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा प्राप्त होने वाले पत्रों के सम्बन्ध की गई कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट भी जनप्रतिनिधियों को समय से प्राप्त करायी जाये। डीएम मोनिका रानी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त होने वाले पत्रों हेतु एक अलग से पंजिका रखी जाय जिसमें प्राप्त हुए पत्रों का सम्पूर्ण विवरण तथा निस्तारण के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही का विवरण के साथ सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों को आख्या से अवगत कराये जाने का विवरण भी दर्ज किया जाय।

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम का अभिनव प्रयोग: फोन पर सुनीं मतदाताओं की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के…

5 minutes ago

बिहार के सरकारी विद्यालयों में शनिवार व गुरुवार को हाफ डे की व्यवस्था पुनर्बहाल करने की मांग तेज

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार ने अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग को भेजा विस्तृत ज्ञापन पटना(राष्ट्र…

44 minutes ago

जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष बने विधायक अनिल त्रिपाठी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति…

48 minutes ago

जालंधर की युवती ने मनियर के युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, थाने में केस दर्ज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l पंजाब के जालंधर से पहुंची युवती ने मनियर कस्बे के एक युवक…

1 hour ago

जीडीए की 129वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

विकास कार्यों की प्रगति पर हुई समीक्षा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की…

2 hours ago