सीएमओ ने बीसीपीएम-बीपीएम का वेतन रोका, आशाओं को चेतावनी — जन आरोग्य मेले में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने रविवार को पीएचसी खुखुन्दु, मईल और चेरो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों की कम संख्या, साफ-सफाई में कमी तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार-प्रसार में रुचि न लेने को गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने सलेमपुर, भलुअनी और भागलपुर क्षेत्र के बीसीपीएम व बीपीएम का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया।

ये भी पढ़ें –भारत में सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्में: क्या हैं उनकी सफलता के कारण और किन पात्रों ने दिल में बनाई खास जगह

खुखुन्दु में सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर में केवल 15 मरीज दर्ज पाए, साथ ही परिसर की साफ-सफाई भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। स्टाफ द्वारा आशाओं के उदासीन रवैये की शिकायत पर उन्होंने फोन पर फटकार लगाते हुए बीसीपीएम का वेतन बाधित कर दिया।
मईल केंद्र में भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। 14 मरीजों का पंजीकरण होने के बावजूद ओपीडी में कोई मरीज नहीं मिला। इसके अलावा अस्पताल भवन की टूटी फर्श को लेकर एमओआईसी को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए। यहां भी आशाओं की लापरवाही को देखते हुए बीसीपीएम भागलपुर पर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें –मुख्यमंत्री को पुलिस झंडा दिवस पर डीजीपी ने लगाया पुलिस कलर

चेरो पीएचसी में भी मेले में कम भीड़ और आशाओं की निष्क्रियता सामने आई। लैब जांच के दौरान एलटी द्वारा गलत जानकारी देने को गंभीर मानते हुए सीएमओ ने कड़ी चेतावनी दी। बीसीपीएम और बीपीएम दोनों के फोन बंद मिलने पर दोनों का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें –केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पहुंचे वार्ड 15 चिउरहाँ के बूथ संख्या 179

सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है, ऐसे में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ कार्तिक पाण्डेय भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें –सुबह की सन्नाटे में तड़का हादसा — तेज रफ्तार कार ने ली महिला की जान, चालक टायर फटने से दबोचा गया

Editor CP pandey

Recent Posts

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

22 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

33 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

42 minutes ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

56 minutes ago

कनाडा के सैन्य अड्डे पर काल बनी आग! पलक झपकते सैनिक घिरे लपटों में, 4 की मौत और 39 घायल

Aiनिर्मित सांकेतिक अल्बर्टा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अभ्यास के…

1 hour ago