सुरक्षित यातायात व नियमों के पालन हेतु दिलाई शपथ

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)। डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के खन्दारी परिसर में सड़क सुरक्षा व सुरक्षित यातायात हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें अतिथिगण पुलिस कमिश्नर डा0 प्रीतिन्दर सिंह एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा परिसर में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने सम्बन्धी शपथ ग्रहण कराई गई कि “मैं शपथ लेता हूं कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा, यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन करवाऊंगा, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहनूंगा, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा, मैं हमेशा एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा“ की शपथ दिलाई गई।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सुरक्षित यातायात का संकल्प दिलाते हुए समस्त जनपद वासियों से अपील की कि यातायात नियमों के पालन का न केवल शपथ लें, बल्कि उसका पालन भी हर हाल में सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जनपद के समस्त सरकारी स्कूलों आदि में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सुरक्षित यातायात एवं यातायात के नियमों का पालन करने से सम्बन्धित शपथ ली गई।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिवहन, यातायात, राष्ट्रीय राजमार्ग इत्यादि विभागों द्वारा भी समय-समय पर सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जागरुकता व प्रबन्ध किया जाता है, तथा सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय हेतु हमें सीट बेल्ट, हेल्मेट का सदैव प्रयोग करना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करना जैसी सावधानियां बरतनी चाहिए।
पुलिस कमिश्नर डा0 प्रीतिन्दर सिंह ने भी उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए अपने संदेश में कहा कि, आपको अपने परिवार को सड़क सुरक्षा हेतु जागरुक करना है, क्योंकि आपका परिवार सुरक्षित है तो आप सुरक्षित हैं और आप सुरक्षित हैं तो देश सुरक्षित है, क्योंकि आप देश के भविष्य हैं।
इस अवसर पर अवधेश महेश्वरी, संवाददाता ऋषि कुमार दीक्षित एवं समस्त स्टाफ दैनिक जागरण तथा कैंपस स्टाफ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

व्यंग्य: चाँद फिर निकला है, खीर देख मन पिघला है!

लेखक: संजय एम. तराणेकर, कवि, लेखक एवं समीक्षक, इंदौर (मध्य प्रदेश) शरद पूर्णिमा की रात…

3 minutes ago

भागलपुर सर्राफा दुकान चोरी का खुलासा, एक आरोपी और तीन बाल अपचारी हिरासत में

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्राफा दुकान में हुई चोरी…

3 minutes ago

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित…

3 hours ago

परशुरामपुरी में सौंफ के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गोदाम सीज

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जलालाबाद क्षेत्र के परशुरामपुरी कस्बे के मोहल्ला जमदग्नि में खाद्य सुरक्षा…

3 hours ago

वर्षों से उपेक्षा का शिकार बरहज रेलवे स्टेशन, 10 दिन में सुविधाएं नहीं मिलीं तो अनशन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की…

3 hours ago