Categories: Newsbeat

वर्षों से उपेक्षा का शिकार बरहज रेलवे स्टेशन, 10 दिन में सुविधाएं नहीं मिलीं तो अनशन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने शनिवार को स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान स्टेशन की बदहाल स्थिति को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और रेलवे प्रशासन से पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।मीडिया से बातचीत में रविप्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 1896 में स्थापित बरहज रेलवे स्टेशन वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने 72 घंटे का आमरण अनशन किया था। उस समय रेलवे प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद छह माह बीत जाने के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।उन्होंने कहा कि व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बरहज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका आरोप है कि स्टेशन परिसर की उपेक्षा के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी बना रहता है।रविप्रताप सिंह ने कहा कि एक ओर भारतीय रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बरहज स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने रेलवे प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 4 नवंबर तक स्टेशन पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो वह जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली तक अनशन करने को मजबूर होंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान निर्मला देवी, चांदनी, सुनील सिंह, कृष्णा सिंह, मनोज, मूलचंद, चंद्रभूषण चौधरी, विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित…

39 minutes ago

परशुरामपुरी में सौंफ के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गोदाम सीज

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जलालाबाद क्षेत्र के परशुरामपुरी कस्बे के मोहल्ला जमदग्नि में खाद्य सुरक्षा…

44 minutes ago

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

9 hours ago