वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी से नाराज व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही है। ताबड़तोड़ छापेमारी से नाराज व्यापारियों ने बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अतुल आनंद को ज्ञापन सौंपकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग किया है। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि, विगत कई दिनों से की जा रही छापेमारी से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गया है।
आपको बता दें राज्य कर विभाग की टीम कई दिनों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रही है। इनका अधिकारी कौन है, अचानक शुरू हुई छापेमारी का उद्देश्य क्या है, जीएसटी भुगतान करने वाले व्यापारियों के सारे अभिलेख वाणिज्य कर विभाग के पास हैं, लोग नियमित टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, ऐसे में पुलिस बल लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भय का माहौल पैदा करने का उद्देश्य क्या है ?
व्यापारियों ने कहा है कि इन सवालों के सम्यक समाधान नही हुये तो निर्णायक संघर्ष छेड़ेंगे और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की करतूत भी उजागर करेंगे। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा कि, अधिकारियों की टीम व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर फोर्स लेकर पहुंच रही है, इससे आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल रहा है और ग्राहकों में प्रतिष्ठान की साख को बट्टा लग रहा है। ऐसे में जांच टीम को तत्काल रोका जाये और किसी भी प्रकार की कार्यवाही से पूर्व व्यापारी को नोटिस दिया जाये जिससे वह समय सीमा में अपना पक्ष रख सकें।
व्यापारी नेता ने कहा पुलिस बल को लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दहशत फैलाने की कोशिश की गई, तो व्यापारी बाजारों को बंद करने को बाध्य होंगे, इसकी जिम्मेदारी वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, सुनील कुमार गुप्ता, अजय कुमार चौधरी, विकास बरनवाल, सतीश सोनकर, रविन्द्र कश्यप, परशुराम चौधरी, संतोष निषाद आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

2 hours ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

2 hours ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

2 hours ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

2 hours ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

2 hours ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

3 hours ago