Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेसड़क सुरक्षा के लिए मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई गई शपथ

सड़क सुरक्षा के लिए मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई गई शपथ

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर यातायात माह के चलते ब्लॉक मुख्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य पर, पंचायत राज विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा की शपथ ली और मानव श्रृंखला बनाकर लोगो को जागरूक किया। इस दौरान बेसिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाथ में पट्टिका पकड़कर ग्रामीणों को जागरूक किया।खण्ड विकास अधिकारी सीमा रानी,एडीओ पंचायत राजवीर ने सभी कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कहां सड़क के नियमों का पालन कर हम सभी असमय दुर्घटना से बच सकते हैं।हमारा दायित्व है कि सभी को जागरूक करें। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति राजीव कश्यप, लेखपाल धर्मेंद्र कुमार,नरेंद्र सिंह,अध्यापक सुरजीत सक्सेना आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments