धूमधाम से मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस

समाज की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है-शम्भु नाथ तिवारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करने के साथ प्रारंभ हुआ।
सरस्वती वंदना, सोनी सिंह व स्वागत गीत प्रिया गुप्ता ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत को शालिनी तिवारी ने गाया,जबकि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य शम्भू नाथ तिवारी ने स्वंय सेवको व सेविकाओ को समाज सेवा व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा का मतलब हमे जो कार्य करने को कहा जाय तो हम सबको ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ सेवा करना चाहिए हमारे अंदर भेदभाव नही होना चाहिए हम सभी एक है। वही मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अरविंद कुमार पाण्डेय(समाजशास्त्र) ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना, उद्देश्य, ऐतिहासिकता, पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और बताया कि स्वयं सेवकों को समाज एवं देश के विकास के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए, डॉक्टर विवेकानंद पाण्डेय ने अपने संबोधन में एनएसएस की प्रासंगिकता को व्यक्त करते हुए कहा कि सेवकों को हमेशा ऊर्जावान एवं क्रियाशील होने के साथ-साथ नेतृत्व की क्षमता को भी सीखना चाहिए। संचालन स्वागत कार्यक्रम अधिकारी कार्यक्रम धनंजय तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आकाश दुर्गेश आकांक्षा भावनी सहित काफी संख्या में स्वयं सेवक व सेविकाये उपस्थित रही।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

5 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

6 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago