गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए एडीजी जोन, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त, एसपी सिटी, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट नौसड चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात कैसे, आम जनमानस को मिले जिससे सुचारू रूप से आवागमन चलता रहे संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एडीजी जोन ने सभी अधिकारियों से वार्ता कर कहा आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चौराहे के अगल-बगल की दुकान को व्यवस्थित किया जाए, जिससे चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चौराहे पर किए जा रहे सुंदरीकरण कार्यों को और पीछे बंधे से सटा कर किया जाए, जिससे आवागमन प्रभावित ना होने पाए। इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, थाना अध्यक्ष गीड़ा राजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…