अनजान पर विश्वास न करें

धोखेबाजों के अपराधों से यदि
बचना है तो हमें प्रतिज्ञा करना है,
कभी किसी को अपने एटीएम
का पिन कभी नहीं बतलाना है।

किसी लेनदेन का वार्तालाप किसी
सार्वजनिक स्थान पर नहीं करूंगा,
कभी किसी बैंक के अंदर अनजान
व्यक्ति का कोई सहारा नहीं लूंगा।

कभी किसी एटीएम पर किसी दूसरे
को अपना कार्ड चेक करने नहीं दूंगा,
कभी किसी हालत में भी मैं किसी भी
अनजान पर विश्वास नहीं करूँगा।

यात्रा में मैं कभी किसी अनजान का
दिया हुआ कुछ ग्रहण नहीं करूंगा,
चाहे वह स्वयं क्यों न खा रहा हो,
उस पर कभी विश्वास नहीं करूँगा।

घर के बाहर ताले लटके न दिखाई दें,
इसलिये दरवाज़े इंटरलाक कराऊँगा,
मैं अपने मकान व दुकान पर भी शीघ्र
सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवा लूँगा।

मेरे मोहल्ले में कोई संदिग्ध व्यक्ति,
कोई नया फेरीवाला या नया कबाड़ी,
कोई घुमंतू दिखलाई देगा तो मैं यह
सूचना तत्काल सौ नंबर पर दे दूंगा।

बस स्टाप या टैक्सी/टेंपो स्टैंड से ही
गाड़ी में बैठूंगा, अन्य किसी जगह पर
यदि कोई मुझे सवारी बनाने के लिए
कहेगा तो बीच रास्ते से नहीं बैठूंगा।

कभी अजनबी व्यक्ति, फेरी वाले,
गैस चूल्हा सफाई का बहाना करने
वाले, फल/सब्ज़ी वाले आदि को
अपने घर के अंदर नहीं घुसने दूंगा।

मैं भारत का जागरूक नागरिक हूँ,
मैं अपने कर्तव्य ज़रूर निभाऊँगा,
आदित्य साथ में अन्य सभी अपने
लोगों को यह प्रतिज्ञा दिलवाऊंगा।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago