अब घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगवाएं हनुमान गढ़ी अयोध्याधाम का प्रसाद – पोस्टमास्टर जनरल

अयोध्याधाम सब पोस्टमास्टर को ₹ 251/-अथवा ₹ 551/- का भेजे

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। अयोध्या में श्री राम मंदिर जाने से पहले हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने की परम्परा है। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वह हनुमान जी का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के संकटमोचन सेना ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत, देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से श्री हनुमान गढ़ी मंदिर का प्रसाद मँगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 अथवा ₹ 551 का ई-मनीआर्डर उप पोस्टमास्टर, अयोध्याधाम-224123 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा।
श्री हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम प्रसाद में शामिल वस्तुएं
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ₹251 के ‘संकटमोचक प्रसाद’ में लड्डू, हनुमान जी की तस्वीर, महावीरी चन्दन, अयोध्या दर्शन की किताब शामिल होगी, वहीं ₹ 551 के ‘महावीर प्रसाद’ में लड्डू, हनुमान जी की तस्वीर, महावीरी चन्दन, अयोध्या दर्शन की किताब, तुलसी माला और हनुमान यंत्र शामिल होंगे।
यादव ने कहा कि डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एस.एम.एस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

3 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

6 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

8 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

9 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

9 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

9 hours ago