देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी, सभागार में घरेलू अगरबत्ती निर्माण हेतु प्रशिक्षण के लिए नया बैच शुरू किया गया, जिसमें देवरिया जिले के प्रत्येक ब्लाको से 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण का शुभारंभ आरसेटी निदेशक राकेश कुमार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षणार्थियो द्वारा स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। आरसेटी निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियो को बताया कि घरेलू अगरबत्ती का स्वरोजगार कर अधिक आय अर्जित कर सकते है। उन्होंने बताया कि आज के समय में अगरबत्ती व धूपबत्ती की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। कम से कम लागत में महिलाएं घर से इस रोजगार को सरलता से कर सकती है व आत्मनिर्भर बन सकती हैं। रत्नमाला मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को विस्तार से बताया और आरसेटी के नियम के बारे में भी उनको अवगत कराया तथा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 मार्च तक चलेगा। यह प्रशिक्षण 10 दिवसीय है इसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर घरेलू अगरबत्ती का स्वरोजगार कर स्वालम्बी बन सकेंगे। इस अवसर पर कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…
घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…