नोटिफिकेशन ग्राम सभा के खसरा खतौनी उनके संबंधित तहसीलों से ही प्राप्त किए जा सकेंगे

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l चकबंदीसुदा 43 ग्राम सभा जो सहायक अभिलेख अधिकारी गोरखपुर कार्यालय सर्वे में थे, उन ग्राम सभाओं को राजस्व परिषद ने अपने आदेश 29 जनवरी 2001 को डीनोटिफिकेशन, 18 नवंबर 2022 को अपने पत्र संख्या 744 / एक 14 22 चकबंदीसुदा 43 ग्राम के सर्वेक्षण एवं अभिलेख प्रक्रियाएं बंद कर सभी प्रपत्र खसरा खतौनी को, तहसीलों में जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब इन ग्राम सभाओं के काश्तकार अपने तहसीलों से ही खसरा खतौनी प्राप्त करेंगे, जब उनको जरूरत होगा अपने आवश्यकता अनुसार सदर तहसील में जंगल महताब राय, कुई, मीरपुर, मटियारी, सुगाटारी, लालपुर टिकर ,भौरामल, बेतउवा उर्फ चुनऊ ,पिपरी, चेरिया, पोतहरा, डोमनी ,आबूराम, चौरीचौरा तहसील में सेमरोना, बोठा, खरखुटा, सैमरोनी, चितहरी, सरार मझगावा सिहोरवा कैंपियरगंज तहसील मे जसवल गोला तहसील में सेमराखुर्द, नहरपर, मझवलिया, कटधरा, छपरा, खुटभार मुस्त ,पौहरिया, पटना एहत, सरयाखास, कोहड़ाभावर, गहिराधाट, नरही, मोहन पोहरिया, बैरियाडीह एहत बांसगांव तहसील में ताल बिजहा, गरयाकोल, गडही एहत, राऊवतपार ,सरार मझगावा, तालदेवेद्रा,बेलकुर, गंगाचक, जगदीशपुर को डीनोटिफिकेशन कर दिया गया है, इन समस्त ग्राम सभाओं के अभिलेख तहसील अभिलेखागार राजस्व अभिलेखागार में जमा कर दिए जाएंगे, अब इन सभी ग्राम सभाओं के खसरा खतौनी तहसील से प्राप्त किए जाएंगे, जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है दो हफ्ते के अंदर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए सभी परपत्रों को तहसीलों में जमा कर दिया जाएगा। सहायक अभिलेख अधिकारी एआरओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सहायक अभिलेख कार्यालय में सम्मिलित रहे 93 गांव में से 43 गांव को राजस्व परिषद ने डीनोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इन उपरोक्त गांव को तहसीलों में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जल्द भेज दी जाएंगी। अब इन ग्राम सभाओं के ग्रामवासी अपने-अपने खसरा खतौनी को अगर कभी जरूरत पड़ती है तो तहसीलों से ही प्राप्त कर सकेंगे। जो सर्वे न्यायालय में उपरोक्त गांव के मुकदमे चल रहे हैं तहसीलों में खसरा खतौनी जमा होने के बाद इन गांव के मुकदमे तहसीलों में हस्तांतरित कर दिए जाएंगे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

10 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

21 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

21 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago