डी एम के आदेश को भी नही माने गांधी कस्तूरबा विद्यालय के जिम्मेदार, कड़ाके की ठंड में भी खुले रहे स्कूल

करनैलगंज/ गोंडा। (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद करने के निर्देश के बावजूद भी जिले के 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को बंद नहीं किया गया। जबकि भीषण ठंड को देखते हुए आवासीय बालिकाओं को कोई अतिरिक्त सुविधा भी मुहैया नहीं कराई गई है। विद्यालयों में न अलाव की व्यवस्था और न अतिरिक्त गर्म कपड़ों की व्यवस्था ही की गई है। मौजूदा समय में पड़ रही ठंड के चलते सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय जिलाधिकारी के निर्देश पर बंद किए जा चुके हैं। कक्षा 6 से 8 तक शिक्षा ग्रहण करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को अवकाश नहीं दिया गया है। जबकि ठंड के प्रकोप को देखते हुए विद्यालयों में छात्राओं की संख्या भी कम है फिर भी विद्यालयों में इस भीषण ठंड के बावजूद उन्हें शिक्षण कार्य करना पड़ रहा है। विभागीय जानकारों की माने तो सभी कस्तूरबा विद्यालयों में ठंड से निपटने के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था अलाव या गर्म कपड़ों, कंबल, बिछाने के लिए गर्म चादर आदि की भी व्यवस्था नहीं कराई गई है फिर भी विद्यालय को खोल रखा गया है।

5:-कम राशन मिलने पर राशन कार्ड धारकों ने कोटेदार के विरुद्ध अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की

:-मामला विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पचमरी से जुडा हुआ

करनैलगंज(गोंडा)10 जनवरी। निर्धारित राशन से कम राशन मिलने पर राशन कार्ड धारकों ने कोटेदार के विरुद्ध अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामला विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पचमरी से जुडा है। यहां के निवासी देवेंद्र नाथ, अवधेश सिंह, प्रतिज्ञा मिश्रा, ललिता मिश्रा, अशोक कुमार, महादेव, विजय प्रताप आदि ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कोटेदार पर वस्तुओं के वितरण में अनियमितता किए जाने का आरोप लगाया है। कार्ड धारको द्वारा कहा गया है कि कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद राशन उपलब्ध न होने व दूसरे महीने में राशन देने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। यही नहीं जिस माह में वितरण करते हैं उसमे 5 के साथ 4 किलोग्राम प्रति यूनिट राशन देते है। विरोध करने पर कोटेदार द्वारा अभद्रता किया जाता है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

11 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

22 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

22 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago