उत्तर भारतीयों को विकल्प के रूप में चांदीवली को मिल गए है – युवा नेता पवन पाठक

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कुर्ला 168 -चांदीवली विधानसभा मे साइलेंट वॊटर कहेजाने वाले किंग मेकर उत्तर भारतीय समाज चांदीवली विधान सभा सहित पूरे मुम्बई में नेताओ का भविष्य तय करता दिखाई दे रहा है। आज चांदीवली विधान सभा मे जहा उत्तर भारतीय वोटरो को लुभाने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार आरिफ नसीम खान वाद विवाद को बढ़ाने लगे है तो वही शिंदेगुट के मौजुदा विधायक दिलीप लांडे उत्तर भारतीय समाज का वोट लेने के फिराक मे है लेकिन चांदीवली विधानसभा मे एक युवा चेहरा नाम पवन पाठक गूंज रहा है जो कि उत्तर भारतीय समाज के लाखों वोट सहित हर समाज आज पवन पाठक को एक सक्षम तेजतर्रार नेता के रूप में देख रहा है। चांदीवली विधान सभा मे पवन पाठक जब से हिन्दू महासभा के समर्पित अपक्ष उम्मीदवार के रूप (बासुरी) निशानी से खड़े हुए है तब से हिन्दू समाज सहित कई अलग – अलग धर्म के लोगो का भी पवन पाठक को जबरदस्त समर्थंन मिल रहा है। देखा जाए तो पवन पाठक 20 वर्ष से एक खोजी पत्रकार के रूप में समाज मे कार्य कर चुके है और भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। वही उनका आधार राजनीतिक का 1999 से बीजेपी से बना है। बूथ प्रमुख से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले पवन पाठक आज एमएलए का चुनाव भी लड़ रहे है। स्थानिक लोगो के चर्चा में पवन पाठक के कद्द की मदद की खूब चर्चा भी हो रही है। लोगो ने बताया कि पाठक जहा भी सभा नुक्कड़ पर पदयात्रा पर निकल रहे है वहा महीनों से बंद पड़ा पानी की व्यवस्था उनके पहूचते ही जन समस्यांए सुरु हो जा रहा है। वैसे पवन पाठक ने अपने जनता के मांगो को अपने संकल्प पत्र में जनमानस की बुनियाद को देखते हुए घोषित किया है। आज पवन पाठक सर्व समाज सहित उत्तर भारतीयों के लाडले युवा नेता के रूप में उभरकर सामने आए है। जहा उन्हें लाखो लोग सुनने के लिए भी आते है कहा जाता है कि इस बार चांदीवली विधान सभा मे दो दिग्गजों के धुआधार लड़ाई में पवन पाठक कई हजारो मतों से विजयी हो सकते है। यह साइलेंट वोटर का खेल चांदीवली में जो चल रहा है यह बड़ा ही रोचक होने वाला है।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

2 minutes ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

6 minutes ago

होली और ईद से पहले कुशीनगर में प्रशासन सख्त, बॉर्डर एरिया में बढ़ाई गई सुरक्षा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…

7 minutes ago

पत्नी की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा, फरार पति गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…

1 hour ago

बलिया में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध और खोया के नमूने जांच को भेजे

त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…

1 hour ago

252 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में भव्य आयोजन, प्रशासन ने तेज की तैयारियांबलिया(राष्ट्र कि परम्परा)जनपद में मुख्यमंत्री…

2 hours ago