डीडीयू के डॉ. अम्बरीश का शोध पत्र नेचर इंडेक्स में शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के डॉ. अंबरीश कुमार श्रीवास्तव का शोध पत्र हाल ही में जारी नेचर इंडेक्स में शामिल हुआ है। यह शोध पत्र अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के इनऑर्गनिक केमिस्ट्री जर्नल में इसी वर्ष जुलाई में प्रकाशित हुआ था। ज्ञात हो कि नेचर इंडेक्स में इस बार डीडीयूजीयू ने पूरे भारत के संस्थानों में 107 वीं रैंक हासिल की है। इन संस्थानों में आईआईटी एवं अन्य प्रीमियम रिसर्च इंस्टीट्यूशंस भी सम्मिलित हैं। नेचर द्वारा संस्थानों की रैंकिंग उनके रिसर्च आउटपुट के आधार पर की जाती है। इस बार डीडीयूजीयू का रिसर्च आउटपुट 1.08 है। जिसमें डॉ. अम्बरीश के अकेले शोध पत्र का योगदान 1.00 जुड़ा है। डॉ. अम्बरीश भौतिकी एवं रसायन दोनों क्षेत्रों में शोध कार्य करते हैं। इनका योगदान रसायन विज्ञान के क्षेत्र में जोड़ा गया है जिससे डीडीयूजीयू की रसायन विज्ञान में रैंकिंग 77 है।
इस उपलब्धि पर डॉ. श्रीवास्तव को समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. अम्बरीश को भी बधाई देते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय को डॉ. अंबरीश जैसे और शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं की आवश्यकता है। जिससे इसकी रैंकिंग में उत्तरोत्तर सुधार हो सके।

Karan Pandey

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

3 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

16 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

20 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

20 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

20 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

21 hours ago