Categories: कविता

साइमन कमीशन वापस जाओ

अंग्रेजों ने जब उनको भारत आने
नहीं दिया तो वे अमेरिका चले गए
‘यंग इंडिया’ पत्रिका का संपादन
और प्रकाशन उन्होंने वहीं किया।

अमेरिका के न्यूयार्क शहर में इंडियन
इनफार्मेशन ब्यूरो की स्थापना की,
इसके अतिरिक्त वहीं दूसरी संस्था
‘इंडिया होमरूल’ भी स्थापित की।

1920 में जब वह भारत वापस आए
उनकी लोकप्रियता आसमान पर थी
गांधी जी के उस असहयोग आंदोलन
से उनकी भूमिका भी तय कर दी थी।

लाला जी के नेतृत्व में असहयोग
आंदोलन पंजाब में आग की तरह
फैल गया और उनका शेर ऐ पंजाब
तथा पंजाब केसरी तब नाम पड़ा ।

लालाजी ने अपना सर्वोच्च बलिदान
साइमन कमीशन के समय दिया,
30 अक्टूबर 1928 को साइमन
सात सदस्यीय आयोग भारत लाया।

आदित्य लाहौर सहित भारत भर में
साइमन कमीशन का विरोध हुआ था,
‘साइमन कमीशन वापस जाओ’ व
‘इंकलाब जिंदाबाद’ नारा गूँज रहा था।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

41 minutes ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 hour ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago