पूर्वोत्तर रेलवे का सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2 नवंबर तक

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 27 अक्टूबर,2025 से 02 नवम्बर,2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन ने ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025’’ के अन्तर्गत. बुधवार 29 अक्टूबर, को पूर्वाह्न मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार वाराणसी मंडल पर कार्यरत रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रेल कर्मियों को संदेश देते हुए कहा कि मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। मेरा विश्वास है कि भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिये सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सर्तक होना चाहिये तथा उसे सदैव ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिये और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिये। मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, न तो रिश्वत लेने और न ही रिश्वत देने, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करने, जनहित में कार्य करने, अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करने, भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेन्सी को देने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे.चौधुरी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह सहित सभी शाखाधिकारियों ने भ्रष्टाचार मिटाने एवं नये भारत के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण किया । इस अवसर पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सी.वी.सी. की वेबसाइट https//pledge.cvc.nic.in पर e-pledge लेने हेतु भी जागरूक किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

5 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

13 minutes ago

यमन की जंग का दोहरा असर: एक लाख से ज्यादा विस्थापित, वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी दबाव

यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…

21 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

9 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

10 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

10 hours ago