गाजे-बाजे के साथ निषाद समाज ने निकाली कोयला वीर बाबा की भव्य शोभा यात्रा

सरयू में जल भर शुरू किया अखण्ड हरि कीर्तन, आज महाप्रसाद का आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ब्लॉक क्षेत्र के पैना पश्चिम पट्टी बिंद टोला से निषाद समाज के लोगों ने माँ दुर्गा मित्र मण्डल समिति के बैनर तले कोयला वीर बाबा का गाजे बाजे, डीजे व घोड़े के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा बिंद टोली से निकलकर राम जानकी मार्ग होते पंचायत भवन तक पहुंची व पुनः वापसी होते हुए शहीद स्मारक स्थित सरयू घाट पहुंचा, जहां लोगों ने कोयला वीर बाबा की जय, सरयू माता की जय, शीतला माता की जय के जयकारों के बीच जल भरा। जल भरकर शोभा यात्रा का समापन बिंद टोली मौजूद कोयला वीर बाबा मंदिर में हुआ। शोभा यात्रा मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद श्री कोयला वीर बाबा, माँ शीतला व माँ भागेश्वरी पूजन हुआ । इस अवसर पर अखण्ड हरि कीर्तन शुरू हुआ, समापन गुरूवार को होगा, जिसके उपलक्ष्य में महाप्रसाद का आयोजन है। इस दौरान जितेन्द्र भारत,अजय निषाद, सोनू निषाद, विजय निषाद, दीनानाथ निषाद, अमित सिंह, अजय यादव, विकास सिंह, ,शक्ति राज सिंह ,दीपक सिंह, ,संजय सिंह, हीरालाल निषाद, रामज्ञा निषाद अंगद निषाद जय राम निषाद विजय निषाद, जुगेश निषाद, रुपेश सुमित अभिषेक मुकेश, गुलाबचंद , धनंजय, आदित्य, चन्दन, छोटू ,नितेश रितेश गोलू ,सोनू ,मदन बिक्की टोनू, अमित, विशाल, मंजीत ,अमित विजय मल्ल ,रामईश्वर ,कन्हैया, विपिन ,जुगेश ,प्रेम ,गोलू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

14 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

17 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago