29 अप्रैल से नामांकन होगा शुरू: एडीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 62-संत कबीर नगर संसदीय क्षेत्र हेतु दिनांक 29 अप्रैल 2024, सोमवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो जाएगी।उन्होंने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में रिटर्रिंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा 29 अप्रैल 2024 से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेगें। इसके लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष संख्या-03 को नामांकन स्थल बनाया गया है। 62-संत कबीर नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी खलीलाबाद, उप जिलाधिकारी मेंहदावल, उप जिलाधिकारी धनघटा, उप जिलाधिकारी खजनी एवं उप जिलाधिकारी आलापुर सहायक रिटर्निंग आफिसर होगें।
उन्होंने 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में तिथिवार कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित तिथियों के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 29 अप्रैल 2024, सोमवार को जारी हो जाएगी, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि दिनांक 06 मई 2024, सोमवार, नाम निर्देशनों की संवीक्षा/जांच दिनांक 07 मई 2024, मंगलवार, नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि दिनांक 09 मई 2024, वृहस्पतिवार निर्धारित की गयी है।मतदान दिनांक 25 मई 2024, शनिवार एवं मतगणना का दिनांक 04 जून 2024, मंगलवार को निर्धारित की गयी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 06 जून 2024, वृहस्पतिवार के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

6 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

9 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago