पं दीनदयाल इण्टर कालेज के दो कैडेट्स का बेस्ट कैडेट्स के रूप में हुआ चयन

शिवम को 10500 रूपए और अनामिका वर्मा को 6000 रूपए की राशि से किया गया सम्मानित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पं दीनदयाल इण्टर कालेज, महराजगंज से दो एन0सी0सी0 कैडेट्स शिवम और अंकिता वर्मा का 102 UP BN NCC GKP बटालियन द्वारा बेस्ट कैडेट्स के रूप में चयन किया गया। विद्यालय के एनसीसी प्रशिक्षक राकेश सहानी ने बताया कि गोरखपुर एनसीसी बटालियन ने सभी कैडेट्स में से केवल 8 कैडेट्स को बेस्ट कैडेट्स के रूप में चयनित किया। जिसमें दो कैडेट्स शिवम और अनामिका वर्मा पं दीनदयाल इण्टर कालेज, महराजगंज के हैं। ब्रिगेडियर विपेन्द्र रावत द्वारा शिवम को 10500 रूपए और अनामिका वर्मा को 6000 रूपए की राशि से सम्मानित किया गया। इन दोनों कैडेट्स की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। गोरखपुर में एनसीसी बटालियन द्वारा चुने गए इन दोनों कैडेट्स की सफलता पर संस्था के संस्थापक विजय बहादुर सिंह, निदेशक दुर्गेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह, आनन्द प्रकाश राव, जितेन्द्र वर्मा, अशोक तिवारी, रमेश सिंह, अभय मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, समीर नसर, नसीम नसर,नेहा डालमिया, जाह्नवी,उमा वर्मा, ऐश्वर्या शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए इन दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

23 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

23 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

23 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

23 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

23 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

23 hours ago