ब्लॉक–तहसील में सेवा नहीं, सेटिंग से बन रहा जन्म प्रमाण पत्र

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाना आम नागरिकों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। जहां एक ओर जरूरतमंद लोग महीनों तक ब्लॉक और तहसील कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दलालों के माध्यम से आवेदन करने पर महज एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जा रहा है। इससे सरकारी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सीधे आवेदन करने पर कर्मचारियों द्वारा तरह-तरह की औपचारिकताएं और अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जाते हैं। छोटी-छोटी त्रुटियां बताकर फाइलें लंबित कर दी जाती हैं। इसके विपरीत, कार्यालय परिसरों में सक्रिय बिचौलिए 500 से 1500 रुपये तक लेकर दस्तावेज एकत्र करते हैं और बिना किसी अड़चन के प्रमाण पत्र बनवाकर दे देते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लॉक और तहसील परिसर में दर्जनों की संख्या में दलाल खुलेआम सक्रिय रहते हैं। आरोप है कि ये बिचौलिए संबंधित कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर एक साथ 25 से 50 आवेदन संबंधित पटल तक पहुंचाते हैं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर दिया जाता है। सूत्र बताते हैं कि यह पूरा तंत्र एक संगठित नेटवर्क की तरह कार्य कर रहा है।
इस व्यवस्था से आम नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज के लिए भी यदि सेटिंग का सहारा लेना पड़े, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि आमजन का भरोसा शासन-प्रशासन पर बना रह सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

3 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

5 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

5 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

5 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

7 hours ago