शराब के नशे में भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर हत्या, सगा भाई गंभीर घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बोझी चौकी के खनतिया गांव में शुक्रवार की रात शराब के नशे में हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भतीजे ने अपने ही चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

उक्त गांव निवासी रामभवन यादव (42) पुत्र शिवनाथ यादव अपने बड़े भाई विजयभान यादव (50) के साथ घर पर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे चचेरे भाई विजेंद्र यादव ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर विजेंद्र यादव ने अपने 15 वर्षीय बेटे को मौके पर बुला लिया, जो हाथ में चाकू और लाठी-डंडा लेकर पहुंचा। आरोप है कि किशोर ने रामभवन यादव के सीने पर कई वार किए और लाठी से सिर पर हमला कर दिया। झगड़ा रोकने आए विजयभान यादव को भी गंभीर चोटें आईं।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

3 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

4 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

4 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

4 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

6 hours ago