Categories: Sportsखेल

T20 World Cup 2026: यू-टर्न के बाद भारत-पाक मैच तय, जानें तारीख, वेन्यू और लाइव प्रसारण

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान को अपने फैसले से आखिरकार यू-टर्न लेना पड़ा है। 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि उनकी टीम T20 World Cup 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी। हालांकि कुछ दिनों तक चले सियासी और खेली ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने मैच खेलने की सहमति दी, लेकिन इसके साथ तीन शर्तें भी रखीं। आईसीसी द्वारा इन शर्तों को खारिज किए जाने के बाद पाकिस्तान को झुकना पड़ा और अब भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला तय हो गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं। दोनों टीमें ग्रुप-ए का हिस्सा हैं। भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की। भारत अपना दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा, जबकि पाकिस्तान अमेरिका से भिड़ेगा। इसके बाद दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच होगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला
रविवार, 15 फरवरी 2026 को खेला जाएगा।

ये भी पढ़े – आज का सामाजिक परिदृश्य: प्रगति के बीच बढ़ती सामाजिक पीड़ा

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?

आईसीसी इवेंट्स में भारत-पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने के समझौते के तहत यह मुकाबला
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम (श्रीलंका) में आयोजित होगा। श्रीलंका इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की टाइमिंग

• मैच शुरू: शाम 7:00 बजे

• टॉस: शाम 6:30 बजे

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है और यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2022/09/aggregate.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago