निशा गुप्ता का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक महाराजगंज की 10वी की छात्रा निशा गुप्ता का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। जिसके लिए छात्रा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान हो चुकी है साथ ही छात्रा को नवप्रवर्तन के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि के महराजगंज के इंस्पायर अवार्ड नोडल अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है ।जरूरत है सही समय पर सही जवाब निकालने की इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही विद्या का सही जगह उपयोग करना बहुत जरूरी है इसके अतिरिक्त समय-समय पर बच्चों को शिक्षा के अतिरिक्त अन्य कार्यों के प्रति जागरूक करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान महराजगंज के इंस्पायर अवार्ड के पूरी टीम का आभार प्रकट करते कहा कि बाल विज्ञान को बढ़ावा और नवप्रवर्तन में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में वैज्ञानिक चिंतन एवं शिक्षा के क्षेत्र में विकास होता है। ऐसी योजनाओं का लाभ सभी विद्यार्थियों को लेना चाहिए ।इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के सभी अध्यापकों व छात्रा को बहुत बहुत बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दीपक कुमार, जितेंद्र गौड़, समसुज्जुमा, महबूब अली सरोज कन्नौजिया, रेखा सिंह, रजनी कसौधन, खुशनुमा खातून व पूरे विद्यालयों परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा ऐसे योजनाओं के प्रति सभी बच्चों को प्रेरित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

3 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

3 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

4 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

4 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

4 hours ago