कलेक्ट्रेट सभागार में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना लॉटरी द्वारा आवंटित

बरवां विद्यापति में 38 तथा बैकुंठपुर में 39 लाभार्थियों को आवास आवंटित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा की अध्यक्षता में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के चयनित लाभार्थियों को सार्वजनिक लाटरी के माध्यम से जिला स्तरीय समिति के समक्ष आवंटन किया गया।
अपर उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद महराजगंज, तहसीलदार सदर एवं परियोजना अधिकारी, डूडा की उपस्थिति में सार्वजनिक लाटरी की गयी। लाटरी में ग्राम बरवाविद्यापति में 38 लाभार्थियों को कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना अन्तर्गत पाकेट बैकुण्ठपुर में 39 लाभार्थियों को आवास आवंटन किया गया है। लॉटरी का आयोजन का सभी लाभार्थियों के समक्ष पारदर्शी तरीके से किया गया।
परियोजना अधिकारी, डूडा ने बताया कि लाभार्थियों को आवंटन पत्र जारी किया गया है और सभी लाभार्थी आवंटित आवास में आवासित हो सकते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago