निरहुआ ने कहा था एयर कम्पनियां नही आना चाहती क्योंकि एयर पोर्ट छोटा है-राजीव कुमार

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )
24 दिसंबर भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के मंदुरी से उड़ान वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि निरहुआ ने कहा था कि एयर कंपनियां आजमगढ़ नहीं आना चाहतीं हैं क्योंकि एयरपोर्ट इतना छोटा है कि उड़ान नहीं हो सकती तो, वह अब कैसे उड़ान के दावे कर रहे हैं। निरहुआ के अनुसार डीजीसीए की लाइसेंसिंग प्रक्रिया अगर पूरी हो चुकी है तो सवाल है कि इस छोटे एयरपोर्ट को जहाँ से एयर कम्पनियां कहती हैं कि उड़ान नहीं हो सकती, उसको कैसे अनुमति मिल रही यह नागरिकों के जीवन से जुड़ा गंभीर मसला है। निरहुआ के अनुसार एयरपोर्ट छोटा है तो मानक के अनुरूप न होने के बावजूद किसी एयरपोर्ट को लाइसेंस या अनुमति कैसे दी जा सकती है।
सोशलिस्ट किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि सालों से आजमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर जो झूठी हवा हवाई बयानबाजी हो रही है उससे इस परियोजना पर संदेह होता है। प्रधानी से लेकर प्रधानमंत्री तक के चुनाव जब जब आते हैं भाजपाई हवाई जहाज उड़ाने के हवाई दावे करते फिरते हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव, 2021 का पंचायत चुनाव, 2022 का विधानसभा चुनाव, 2022 का सदर लोकसभा का उपचुनाव हो या फिलहाल में घोसी में हुए उपचुनाव हर बार दावा उड़ान का, इससे पहले भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ने बोला था कि 7 सितंबर को लाइसेंस मिलेगा, ऐसा इसलिए क्योंकि 5 सितंबर को घोसी में उपचुनाव हो चुका होगा, और अब निरहू कह रहे कि मंदिर उद्घाटन से पहले उड़ान शुरू हो जाएगी और एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से निवेदन किया है। मुख्यमंत्री को निरहू से जरूर पूछना चाहिए कि उनके कहने पर जब उन्होंने एयर लाइन कंपनियों से बात की थी तो उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट इतना छोटा है कि उड़ान नहीं हो सकती तो कैसे फिर उड़ान होने का बयान निरहू दे रहे, भाजपा नेताओं का एयरपोर्ट के सवाल पर आ रहे बयान झूठ का पुलिंदा ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है। आजमगढ़ एयरपोर्ट का पूरा मामला संदेह के घेरे में है। निरहुआ के अनुसार जब एयरलाइन कंपनियों ने कहा की उड़ान हो ही नहीं सकती तो किस आधार पर लाइसेंस की मांग की गई और दावा किया गया कि लाइसेंस मिल गया है।
गौरतलब है कि जून में निरहुआ ने बोला था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर एयर कंपनियों से बात की तो कोई एयर कंपनी आजमगढ़ आने को तैयार नहीं हैं क्योंकि एयरपोर्ट बहुत छोटा है, उड़ान नहीं हो सकती।
किसान नेता ने कहा कि निरहुआ को किसी की भावना से क्या मतलब उन्हें तो बस डायलाग मारना हैं बस चंद दिनों का इंतजार, मंदुरी एयरपोर्ट से भरिए सीधी उड़ान जैसे सांसद निरहुआ के बयान आजमगढ़ की जनता की भावनाओं को आहत करते हैं। पंद्रह साल से अधिक समय से जमीन अधिग्रहित है जिसपर करोड़ों की लागत से योगी सरकार में एयरपोर्ट बनाकर रोज उड़ान को लेकर हवाई बयान दिए जाते हैं लेकिन उड़ान नहीं हुई।
राजीव यादव ने कहा कि डीजीसीए की लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी होने की बात करने वाले निरहुआ ने मार्च में ही कहा था कि लाइसेंस मिल गया है, जल्द ही एक टीम निरीक्षण के लिए आएगी उसके बाद अगले महीने उड़ान शुरू हो जाएगी। घोसी में उपचुनाव के वक्त कहा कि 7 सितंबर को डीजीसीए के लोग आ रहे हैं और लाइसेंस देंगे जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसका उद्घाटन कराया जाएगा और अब फिर कह रहे कि एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से निवेदन किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

1 hour ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

1 hour ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

1 hour ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

6 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

7 hours ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

7 hours ago