सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर विकाश क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों व शिक्षामित्रों को सोमवार से निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। सलेमपुर के संस्कृत पाठशाला के प्रांगण में शुरू हुए इस प्रशिक्षण का आज दूसरा दिन था निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग दे रहे शिक्षकों ने इस ट्रेनिंग के महत्व को सिक्षको को बताया और कहा की शिक्षक व शिक्षामित्र पूर्ण मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य करें ताकि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले बच्चे भी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों की तरह दक्ष हो सके। निपुण भारत मिशन भारत सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान है।शिक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत कालांश के हिसाब से प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाना है। जिसके लिए आप लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। क्योंकि इसके तहत बेसिक शिक्षा में प्रत्येक कक्षा के पठन के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। अब कोई भी शिक्षक मनमाने तौर पर बच्चों को नहीं पढ़ा सकेगा। इसके लिए शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। इस मौके पर विपिन दुबे, उग्रशेन सिंह , शशिकांत भास्कर , अभिषेक सिंह , आदि अध्यापक उपस्थित रहे ।
आगरा को जुलाई 2026 में मिलेगी सिविल एयरपोर्ट की सौगात, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने…
6 फ़रवरी को हुए महत्वपूर्ण निधन: इतिहास के अमर अध्यायइतिहास केवल तारीख़ों का क्रम नहीं…
📖 महत्वपूर्ण इतिहास: 6 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्ति6 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय और…
6 फरवरी का इतिहास (6 February Important Events in History) विश्व और भारत के लिए…
डिजिटल युग में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के ऐतिहासिक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सरयू नदी में लापता मछुआरे धरमु प्रसाद की तलाश के…