कर्नलगंज, गोण्डा ।(राष्ट्र की परम्परा) गोण्डा – लखनऊ राजमार्ग पर मानक के विपरीत थोड़ी थोड़ी दूर पर अनावश्यक रूप से बनाए गए कट की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें लोगों की जानें जा रही हैं। जिम्मेदारों पर बड़ा आरोप लगाते हुए उक्त बातें समाजवादी पार्टी नेता एवं पूर्व विधायक स्व.भगेलू सिंह के सुपौत्र जयचंद सिंह ने अपने बयान में कही हैं। मंगलवार की सुबह चौरी चौराहे के पास घटित घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है ,तथा उन्होंने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री से मांग की है कि जरवल गोण्डा फोरलेन सड़क तो बनी लेकिन इस पर जितने भी कट बने हुए हैं। वह मानक के विपरीत और गलत हैं। जो सड़क हादसे का कारण बनते हैं। उन्होंने गोंडा से बालपुर, चौरी चौराहा, कर्नलगंज अस्पताल मोड़, शाहपुर चचरी, भंभुआ तथा जरवल रोड के अलावा सारे कट बंद किए जाने की मांग की है।
किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…
✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…
अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…
सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…