नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ रविवार से प्रारम्भ

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भैंसहाँ गांव के कमपोजिट विद्यालय के प्रांगण में, रविवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन, बड़े ही विधि विधान से किया गया। जिसकी कलश यात्रा रविवार को सुबह 10बजे से शुरू हुई, जो दुर्वासा धाम प्रयागराज से चलकर आये यज्ञाचार्य धर्मेंद्र महाराज के नेतृत्व में, सैकड़ों श्रद्धालु और कन्याए कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थी घंट, घड़ियाल और बैंड बाजे की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था, और लोग देव नदी के पावन तट पर जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ पंडाल की परिक्रमा करके कलश यात्रा का समापन किया गया। वही इस पावन यज्ञ मे कथा ज्ञान का रसपान केरल से चलकर आए, आचार्य पंडित राघवेंद्र शास्त्री द्वारा भक्तों को कराया जाएगा।
शतचंडी महायज्ञ 11 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर शशिकांत मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, संजीव मिश्रा, दीपक मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्र, चंद्र प्रकाश मिश्रा, नमित पाण्डेय, टिंकू मिश्रा, राहुल मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, रमाकांत यादव, बच्चू लाल सोनकर, भलई राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

59 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

1 hour ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago