डीएम के निर्देश पर,आपातकालीन में तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति जाँचने के लिए जनपद में चला सघन अभियान

इमरजेंसी में तैनात छह मेडिकल ऑफिसर सहित 19 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शनिवार देर रात जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति की जमीनी हकीकत जाँचने के लिए सघन अभियान चला। अभियान में रात्रिकालीन इमरजेंसी में तैनात 6 मेडिकल ऑफिसर सहित कुल 19 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि शनिवार की रात एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थिति की जांच की, जिसमें 4 डॉक्टर सहित 11 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहने वालों में डॉ अनुपम दुबे, डॉ अनुभूति चतुर्वेदी, डॉक्टर वाईपी यादव, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ सलाउद्दीन खान, अखिलेश सिंह, बीके त्रिपाठी, वीरेंद्र सान्याल, आनंद कुमार, यशवंत सिंह, काशी प्रसाद द्विवेदी आदि अनुपस्थित मिले। बीडीओ सदर ब्लॉक की जांच में मझगवां स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी में तैनात डॉ चन्द्रप्रकाश आर्य, नर्स सरिता व चौकीदार अनुपस्थित मिले। बैतालपुर में डॉ आकृति दुबे अनुपस्थित मिली। यहाँ एक वार्ड बॉय भी ड्यूटी से गायब मिला। पथरदेवा में एक वार्ड बॉय तथा सलेमपुर में इमरजेंसी में तैनात 2 स्टॉफ नर्स ड्यूटी से नदारद मिली।सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में इन सभी अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

4 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

5 hours ago