जी. एम.एकेडमी सलेमपुर में मनाया गया, भारतीय भाषा उत्सव

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के सलेमपुर नगर स्थित जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को कवि सुब्रह्मण्यम भारती का जन्म दिवस, भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय सुकरौली कुशीनगर के वाणिज्य विभाग के, प्रवक्ता डॉक्टर कौशल तिवारी एवं जी. एम.एकेडमी के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के द्वारा सुब्रह्मण्यम भारती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सुब्रह्मण्यम भारती, के जीवनी एवं राष्ट्र में उनके योगदान पर व्याख्यान देते हुये कहा कि, भारती एक कुशल लेखक, कवि, शिक्षक एवं स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रोत्थान में लगा दिया। उन्होंने भारती की एक कविता, हम मुक्त कंठ से कृषि के वंदन गायेंगे
उद्योगों के माथे पर तिलक लगाएंगे, को सुनाते हुए कहा कि ऐसा महापुरुष कभी कभी अवतार लेता है, जो अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि को समर्पित कर दे।
इसी क्रम में डॉक्टर कौशल तिवारी ने सुब्रह्मण्यम भारती के अभूतपूर्व योगदान की चर्चा, बड़े ही मार्मिक ढंग से करते हुये बताया कि भारती जैसे अनेकों गुमनाम महापुरुष हैं, जिनके अभूतपूर्व योगदान से हम आज लाभान्वित हो रहे हैं।
विद्यालय के शिक्षक आशुतोष तिवारी ने सुब्रह्मण्यम भारती के जीवनी पर बहुत ही मार्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सओभी भारतीय भाषाओं जैसे बंगाली, आसामी, उड़िया,कन्नड़,मलयालम, तेलगु, तमिल आदि पर एक मनोहारी चार्ट बनाया, साथ में उत्तर प्रदेश में बोली जाने वाली भाषाएं जैसे हिंदी, भोजपुरी, अवधी, बुंदेलखंडी आदि पर भी बच्चो ने सुंदर चार्ट बनाया।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुनील गुप्ता, पंकज मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, आशुतोष तिवारी, प्रमोद कुमार, राकेश मिश्रा, पुरंजय कुशवाहा, अमूल्य रत्न श्रीवास्तव, विकास विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
प्रधानाचार्या डॉ संभावना मिश्रा ने सुब्रह्मण्यम भारती के कृतियों पर प्रकाश, डालते हुए उपस्थित सभी अध्यापक, अध्यापिकाओ, छात्र, छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार प्रकट किया।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

1 hour ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

1 hour ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago