निधि बनी एक दिन की डीएम, गोल्डी ने संभाला एसपी का पद

मिशन शक्ति फेज–05 के तहत बोर्ड परीक्षा में जनपद टॉपर छात्राओं को मिला सम्मान

एक दिन के लिए बनी डीएम ने 08 फरियादों में से 01 फरियाद को मौके पर ही किया विस्तारित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिलाधिकारी अनुनय झा ने बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति फेज -5 के तहत कक्षा 10 में जिले की टॉपर निधि यादव को सम्मानित करते हुए एक दिन के लिए डीएम नामित किया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक ने गोल्डी यादव को एक दिन के लिए एसपी नामित किया। निधि ने जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में जनता सुनवाई की। निधि द्वारा कुल 08 प्रकरणों को सुना गया और एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सुने गए प्रकरणों में ग्रामीण विकास, पुलिस, राजस्व आदि के मामले शामिल थे। एक प्रकरण का उन्होंने मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रकरणों के निस्तारण में उनकी सहायता भी की। निधि ने जिलाधिकारी न्यायालय में राजस्व फाइलों का अवलोकन भी किया। उपजिलाधिकारी शिवाजी यादव ने उन्हें राजस्व वादों की प्रकृति और प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी दी। निधि ने रेलवे अधिग्रहण की फाइलों को देखा और भूमि अधिग्रहण व मुआवजा प्रक्रिया के संदर्भ में जाना। जिलाधिकारी ने निधि को जिलाधिकारी के नियमित कार्यों, न्यायालय में आने वाले वादों और उनके निस्तारण प्रक्रिया, अन्य विभागों के साथ समन्वय जैसे विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने निधि को बोर्ड परीक्षा टॉप करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इसी प्रकार परिश्रम करें। आपको अपन लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता अवश्य मिलेगी। एक दिन के लिए डीएम का पद देने के लिए निधि ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा मिली है। निधि ने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि भविष्य में मैं पूर्णकालिक डीएम बनूं और लोगों की समस्याओं को दूर करूं। निधि निर्मल नारायण पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज, दुबौलिया बृजमनगंज की छात्रा हैं और उन्होंने यूपी बोर्ड की परीक्षा में 581/600 अंक प्राप्त किए हैं, जोकि जनपद में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में किसी छात्र द्वारा प्राप्त सर्वाधिक अंक हैं। निधि के अलावा इंटर की टॉपर गोल्डी यादव भी एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक बनीं। गोल्डी चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज सिसवा बाजार की छात्रा हैं और इंटर की बोर्ड परीक्षा में जनपद में सर्वाधिक 483/500 अंक प्राप्त किए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

13 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago