भ्रष्ट कानूनगो के स्थानांतरण की मांग उठाई स्थानीय लोगों ने

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बांसगांव तहसील के राजस्व निरीक्षक नागेंद्र शुक्ला के भ्रष्ट क्रियाकलाप को लेकर स्थानीय लोगों ने उनका स्थानांतरण जिले के बाहर करने की मांग की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय जनता ने बताया कि उक्त राजस्व निरीक्षक द्वारा प्रत्येक कार्य का रेट फिक्स किया जाता है तथा आम जनता से जमकर धनउगाही करने की शिकायत प्राप्त हो रही हैं, लेकिन ऊपर तक पहुंच होने के कारण इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाती जिससे वह काफी दिनों से इसी तहसील में कार्यरत है। और जमकर जनता का शोषण कर रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बांसगांव तहसील के हरदिया ग्राम पंचायत के निवासी पंचानंद पांडे ने बताया कि उक्त राजस्व निरीक्षक द्वारा कुछ लेखपालों एवं स्थानीय दलालों के माध्यम से विभिन्न कार्यों के लिए धनउगाही किया जा रहा है, जिससे धारा 24 धारा 116 के मामले ज्यादातर लंबित पड़े हुए है। अपने आप को माम खोर बताने वाला यह भ्रष्ट राजस्व निरीक्षक बार एसोसिएशन बांसगांव वीरेंद्र शुक्ला का भाई भी बताता है और कहता है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है। ऐसे ही कुछ भ्रष्ट राजस्व कर्मियों की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों की बदनामी होती है जबकि बांसगांव तहसील के एसडीएम केसरी नंदन तिवारी बेहद संवेदनशील एक्टिव लोकप्रिय एवं ईमानदार अधिकारी है और उनके उत्कृष्ट कार्यो की चर्चा क्षेत्र के लोगों द्वारा की जा रही है लेकिन नीचे के अधिकारियों व कर्मचारियों के भ्रष्ट क्रियाकलाप से एक अच्छे अधिकारी की छवि धूमिल हो रही है । पंचानन पांडे सहित कई अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी गोरखपुर, मुख्य राजस्व अधिकारी गोरखपुर के पास शिकायती पत्र भेज कर उक्त भ्रष्ट राजस्व निरीक्षक नागेंद्र शुक्ला के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका स्थानांतरण जिले से बाहर करने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

11 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

11 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

11 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

11 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

11 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

11 hours ago