सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समय से नहीं उपस्थित रहते है डॉक्टर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है बुरा हाल इस स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को सरकारी आदेशों और दिशा निर्देशों से कोई फर्क नहीं पड़ता है । यहां के स्वास्थ्य कर्मी अपने मन के मालिक है ।अपने इच्छा से कार्यालय आते है अपने हिसाब से कार्य करते है और फिर चले जाते है ।सरकारी दिशानिर्देश के अनुसार सरकारी हॉस्पिटल खुलने का समय 8 बजे से 2 बजे तक का निर्धारित है। लेकिन यह समय सारणी सलेमपुर के सरकारी हॉस्पिटल में लागू नहीं होता । इस हॉस्पिटल में एक डॉक्टर को छोड़ दिया जाय तो दूसरा कोई भी डॉक्टर समय से उपस्थित नहीं रहता कई डॉक्टर तो ऐसे है जिनकी तैनाती अन्यत्र हॉस्पिटल में है लेकिन इस हॉस्पिटल में बैठे रहते है। इस हॉस्पिटल के कर्मचारियों के संदर्भ में कई बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया से फोन पर बात कर के सूचना दी जा चुकी है ।कई बार कई सारे समाचार पत्रों में प्रमुखता से इस मामले को प्रकाशित भी किया तो कुछ दिनों तक सब कुछ सही चला लेकिन फिर हाल बेहाल हो गया है । सूत्रों के अनुसार मामला आज सुबह का है एक व्यक्ति किसी मरीज के साथ हॉस्पिटल में पहुंचे तो देखा कि 8:45 बजे तक महिला चिकित्सक के कार्यालय में ताला लटक रहा है तो वही नेत्र विभाग में भी ताला लटक रहा है।अन्य चिकित्सकों के कार्यालय का भी यही हाल है । अब भला मरीज भी कया करे आके डॉक्टरों का इंतजार करने के सिवा कोई चारा भी तो नहीं है । सवाल ये उठता है कि इतनी बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संज्ञान देने के बाद भी यहां तैनात डॉक्टरों पर कोई फर्क नहीं पड़ता की तो यहां तैनात डॉक्टर इतने रसूख वाले है की इनको किसी भी सरकारी आदेश या अपने अधिकारी के आदेश से कोई फर्क नहीं पड़ता या अधिकारी ही कही न कही संलिप्त है ।जिस कारण इस हॉस्पिटल के कर्मचारी लापरवाह है। इस संदर्भ में चिकित्सा अधीक्षक से बात करने हेतु फोन करने पर इनका फोन बंद मिला।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

28 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

2 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

13 hours ago