साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के शिकार युवक को ₹1.90 लाख की शेष धनराशि वापस कराई।

कनाडा में नौकरी का झांसा

थाना चौक क्षेत्र के परसौनी निवासी मोहम्मद सर्फुद्दीन से साइबर अपराधियों ने ईमो और स्नैपचैट के जरिए संपर्क किया। ठगों ने कनाडा की कंपनी में नौकरी दिलाने का लालच देकर प्रक्रिया शुल्क सहित कुल ₹3.51 लाख विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए।

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से मिली सफलता

अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी साइबर क्राइम) सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पहले चरण में ₹1.61 लाख की धनराशि वापस कराई गई थी। जांच में पता चला कि कुछ रकम पश्चिम बंगाल के बांग्लादेश सीमा से सटे क्षेत्र में स्थित एक खाते में ट्रांसफर हुई थी। बैंक अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर न्यायालयीन आदेश प्राप्त किए गए, जिसके बाद शेष ₹1.90 लाख भी पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

ये भी पढ़े – मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में कांस्टेबल अर्जुन पासवान और कांस्टेबल पियूष नाथ तिवारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि:

• अनजान व्यक्तियों के झांसे में न आएं
• नौकरी या निवेश के नाम पर ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर न करें
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में दें

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

5 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

9 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

10 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

10 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

10 hours ago