15 जून से लौटेंगी शहर के स्कूलों में रौनक

अनुदानित स्कूलों को महाराष्ट्र शिक्षा विभाग का नया फरमान

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी 15 जून से शहर के सभी स्कूलों में रौनक लौटने वाली है। चूंकि आराम आराम से गर्मी की छुट्टियां समाप्त होती जा रही है। इसे देखते हुए मुंबई सहित उप नगरों के लगभग सभी शिक्षा संस्थानों द्वारा छात्रों के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं छुट्टियां बिता रहे छात्र भी अपने -अपने स्कूलों में पहुंचने को बेताब हैं। इस दौरान बृहन्मुंबई उत्तर विभाग के शिक्षा निरीक्षक ने सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को एक फरमान जारी किया है। इस फरमान के अनुसार सरकारी सहायता प्राप्त ( अनुदानित )कुल 256 विद्यालयों के पांचवीं से आठवीं वर्ग के 76 ,693 छात्रों में स्कूल किट का वितरण 15 जून तक करना अनिवार्य है।

256 विद्यालयों के 76 ,693 छात्रों को मिलेगा स्कूल कीट

गौरतलब है कि 2 मई 2024 से गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर महानगर मुंबई सहित राज्य के लगभग सभी बंद थे। लेकिन आगामी 15 जून से शहर व उप नगरों के सभी स्कूल खुलने वाले हैं , इसे लेकर सभी स्कूलों के छात्र उत्साहित हैं। यानि स्कूल खुलने से फिर रौनक लौटने वाली है। करीब डेढ़ माह की छुट्टी बीता चुके छात्र भी अब स्कूल जाने को बेताब हैं। इस बीच बृहन्मुंबई उत्तर विभाग के शिक्षा निरीक्षक डॉ. मुश्ताक शेख ने अपने विभाग के सभी अनुदानित विद्यालयों को एक फरमान जारी किया है। इसके तहत सभी भाषाओं अनुदानित कुल 256 विद्यालयों के पांचवीं से आठवीं वर्ग के 76 ,693 छात्रों में स्कूल किट का वितरण 15 जून तक करना अनिवार्य है। इसके लिए विभाग द्वारा अनुदानित स्कूलों को स्कूल किट भी मुहैया कराया जा चूका है। अब देखना यह दिलचप्स होगा कि इस विभाग के सभी 256 अनुदानित विद्यालय शिक्षा निरीक्षक डॉ. मुश्ताक शेख और कार्यक्रम के सहायक अधिकारी दीपक कालूराम दिनकर के आदेशों का पालन करते हैं या नहीं। स्कूली सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून से पहले 13 जून से स्कूलों के खुलने का जीआर आया था। जिसे महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने बदल कर 15 जून से स्कूलों के खुलने का आदेश जारी किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago