Categories: Uncategorized

नव वर्ष 2025: गोंडा जिला प्रशासन का विकास लक्ष्य

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)
गोंडा जिला प्रशासन ने नव वर्ष 2025 के लिए शिक्षा, बुनियादी ढांचे और शहरी विकास के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन विकास योजनाओं का उद्देश्य जिले की प्रगति को गति देना और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
गोंडा प्रशासन की ये योजनाएं जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। शिक्षा, स्वच्छता और यातायात में सुधार से जिले के नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा। नव वर्ष 2025 में इन लक्ष्यों को पूरा करना जिले की प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है।

1. गोंडा में तीन मॉडल वेंडिंग जोन बनेंगे

गोंडा शहर में तीन मॉडल वेंडिंग जोन बनेंगे।

पहला जोन सिंचाई विभाग ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल से बाउंड्री तक बनेगा, जहां 40 पटरी दुकानदारों को स्थान मिलेगा। दूसरा जोन गांधीपार्क के मेन गेट से एलबीएस चौराहे की ओर बनेगा, जिसमें 34 दुकानदारों को स्थान दिया जाएगा। तीसरा जोन नेकी की दीवार से जीआईसी गेट तक बहराइच रोड पर बनेगा, जहां 31 दुकानदारों को जगह मिलेगी।दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत वेंडिंग जोन की मंजूरी मिली है। इसका संचालन वेंडर मैनेजमेंट कमेटी और नगर पालिका परिषद की देखरेख में होगा। यह योजना स्ट्रीट फूड और यातायात सुधार में मददगार साबित होगी।

  1. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा में शुरू होगी पढ़ाई

गोंडा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में इस वर्ष से छात्रों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक कॉलेज का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत सभी आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। कॉलेज के शुरू होने से गोंडा और आसपास के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा मिलेगी, जिससे उन्हें दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह संस्थान न केवल छात्रों के लिए शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

48 minutes ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

54 minutes ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

59 minutes ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

1 hour ago

आंधी-बारिश का कहर,पेड़ और मकान गिरे,चार की मौत

निचलौल में युवक, फरेंदा में बुजुर्ग महिला और सदर में दंपती की गई जान, डीएम…

1 hour ago

नदियों के तेवर तल्ख, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों पर बाढ़ का दबाव

कुशीनगर में गंडक खतरे के मुहाने पर, बूढ़ी राप्ती समेत सात नदियां खतरे के निशान…

1 hour ago