Categories: Uncategorized

बीजेपी की महिला पदाधिकारी और पुत्री के साथ छेड़छाड़ और पिटाई

मामले में पांचवे दिन भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट,उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)
गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में सत्ता पक्ष की एक महिला पदाधिकारी और पुत्री की उसके मोहल्ले के एक परिवार महिला पुरुषों ने इसलिए पिटाई कर दी,क्योंकि पुत्री के साथ छेड़ छाड़,घूरने की शिकायत तंग आकर परिजनों से की तो परिजन ने विरोध किया। फिर क्या था 24 दिसंबर के शाम को विपक्षियों ने नगर उपाध्यक्ष के पति की पिटाई करने लगे शोर सुनकर जब नगर उपाध्यक्ष और पुत्री छुड़ाने दौड़ी तो विपक्षी महिला पुरुष नगर उपाध्यक्ष व उसकी शिक्षक पुत्री की पिटाई कर दी। जिसकी सूचना 112 पर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता नगर कोतवाली पहुंची और लोक लज्जा के कारण छिपाते हुए तहरीर दी तो सुबह बुलाया गया,और जब सुबह पहुंची तो कोतवाल साहब के बाहर होने का बहाना कर शाम को बुलाया गया लेकिन शाम को भी न होने पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी गई फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूरा मामला नगर कोतवाली के सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवगरुण पुरम कालोनी खैरा बाग का है। 28 दिसंबर को भाजपा की महिला संगठन नगर कोतवाली पहुंचा और इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष को दी गई,जिलाध्यक्ष ने नगर कोतवाल को फोन कर कार्रवाई करने को कहा। इसके बावजूद नगर कोतवाल द्वारा कार्रवाई न कर दूसरे पक्ष को बुलाकर समझौता करने का दबाव डाला जाने लगा,लेकिन पीड़ित समझौते को तैयार नहीं हुई तो विपक्षी दलित की रिपोर्ट लिखने की धमकी दी गई कि यदि रिपोर्ट लिखी जाएगी तो पहले दलित की फिर आप की। फिलहाल पांचवें दिन रिपोर्ट न लिखने पर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

rkpshomnath

Recent Posts

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

48 minutes ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

54 minutes ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

59 minutes ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

1 hour ago

आंधी-बारिश का कहर,पेड़ और मकान गिरे,चार की मौत

निचलौल में युवक, फरेंदा में बुजुर्ग महिला और सदर में दंपती की गई जान, डीएम…

1 hour ago

नदियों के तेवर तल्ख, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों पर बाढ़ का दबाव

कुशीनगर में गंडक खतरे के मुहाने पर, बूढ़ी राप्ती समेत सात नदियां खतरे के निशान…

1 hour ago