केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत बनाई जाएगी नई पानी की टंकी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
रानी की सराय कस्बे में उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम समूह योजना के तहत जल निगम टंकी की पानी की सप्लाई की जाती थी जो लगभग 3 वर्षों से बंद पड़ी हुई है, जो अब केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की अंतर्गत पुनः पाइपलाइन बिछाई जाएगी जिसका सर्वे पूरा कर लिया गया है।
बता दे की रानी की सराय कस्बे समेत आसपास के गांव में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ग्राम जल समूह योजना के तहत जल निगम टंकी बनी हुई थी, जिससे रानी की सराय कस्बे समेत आसपास के गांव में जलापूर्ति की जाती थी लेकिन रानी की सराय कस्बे में मार्ग चौड़ीकरण के दौरान जल निगम टंकी की पाइपलाइन पूरी तरह से सड़क के नीचे आ जाने से क्षतिग्रस्त हो गई और कस्बे समेत आसपास के गांव में इस जलापूर्ति की सप्लाई बंद हो गई, जिससे कस्बे वासी अशुद्ध पानी पी रहे हैं ।वहीं 2019 में केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के अंतर्गत हर गांव में पानी की टंकी लगनी है इसी क्रम में रानी की सराय कस्बे में भी पाइपलाइन बिछाई जाएगी जिसका सर्वे हो गया है। कार्यदाई संस्था के इंजीनियर ने बताया कि जल्द कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago