बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l शहर के महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी के निर्देशानुसार डॉ.रीमा शुक्ला तथा डॉ.मनीषा गुप्ता द्वारा महाविद्यालय प्रांगण के प्राकृतिक वातावरण में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु आउट डोर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl जिसमें छात्राओं ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी व चुटकुले सुनाए तथा अपनी समस्याओं के विषय में भी बताया।
आउटडोर कार्यक्रम के आयोजन से महाविद्यालय की छात्राओं में उत्साह का संचार हुआ व उनकी सुषुप्त प्रतिभाओं के लिए मंच तैयार हुआ। आउट डोर कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राएं संध्या चौधरी, सायमा आदि रही। महाविद्यालय में यह नया प्रयोग छात्राओं व शिक्षकों के मध्य एक अनौपचारिक संवाद स्थापित करने तथा स्वस्थ व प्राकृतिक माहौल में उनकी प्रतिभा को निखारने का शुभारंभ होगा।
इस अवसर पर डॉ. सीमा यादव, डॉ. मधुबाला तथा महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं ।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…