सुख, समृद्धि व शांति में विश्वास करते हैं प्रदेश के नागरिक: मुख्यमंत्री

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्धवार को जनपद के तहसील खड्डा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण सहित विधानसभा क्षेत्र के 451 करोड़ की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के नागरिक सुख, समृद्धि व शांति में विश्वास करते हैं। उपद्रव में नहीं उत्सव में विश्वास करते हैं। माफिया नहीं महोत्सव में विश्वास करते हैं। प्रदेश के लोगों में बड़ा सामर्थ्य है और सरकार इस सामर्थ्य को समृद्धि से जोड़ने में लगी है। मुख्यमंत्री ने खड्डा स्थित गांधी किसान इंटर कॉलेज आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को चैत्र नवरात्र व श्रीराम नवमी की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि शासन की हर योजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचेगा इसमें कोई भी डकैती नहीं डाल सकता। उन्होंने कहा कि विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होनें कहा कि हम संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और बड़ी बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के समस्याओं में एक प्रमुख समस्या इंसेफेलाइटिस की थी। बड़ी संख्या में मासूम बच्चे असमय काल कवलित होते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीते 06 वर्ष में कार्ययोजना बनाकर किए गए कार्य से आज कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से कोई भी मासूम दम नहीं तोड़ेगा। इसके लिए हमने पुख्ता व्यवस्था कर दी है। कुशीनगर में भी मेडिकल कॉलेज होगा, पहले यह एक सपना था लेकिन आज हकीकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर में एयरपोर्ट भी सपना था लेकिन अब यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है।उन्होनें कहा कि अपनी पुरातन पहचान के साथ नई आभा व कलेवर में कुशीनगर आगे बढ़ रहा है विकास परियोजनाएं इसकी गवाही दे रही हैं। माना जाता है किभगवान श्रीराम माता जानकी को लेकर कुशीनगर जनपद के मार्ग से ही पहली बार अयोध्या गए थे। इसी वर्ष के अंत तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा। जब कुशीनगर के लोग वहां दर्शन करने जाएंगे तो उनके मन में यह किवंदतियां भी जीवंत होंगे कि भगवान राम उनके जिले के मार्ग से होकर माता जानकी के साथ अयोध्या आए थे। हमें हजारों वर्षों की अपने पूर्वजों की धरोहर को संरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर का अपना ऐतिहासिक, आध्यात्मिक व धार्मिक महत्व है। यहां भगवान राम की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से उनकी स्मृतियां जुड़ी हैं। तीर्थंकर महावीर की स्मृतियां इसी जिले के पावानगर से जुड़ी हैं। हर कालखंड में कुशीनगर महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में कुशीनगर के सर्वाधिक उपजाऊ भूमि का भी महत्वपूर्ण योगदान है यहां के प्रगतिशील किसानों ने जिले को पहचान दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंडक नदी के उस पार उत्तर प्रदेश के कई गांव हैं। बरसात के समय में काफी संकट होता है। जनप्रतिनिधियों से कहा गया है इस संकट के समाधान के लिए स्टीमेट भेजिए। कितना भी पैसा लगेगा प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी अच्छी होनी चाहिए। संसाधनों पर सभी का अधिकार होना चाहिए। जब यह गांव कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे तो बिजली, सड़क की समस्या तो दूर होगी ही, अन्य योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक पहुंचेगा।
इस अवसर पर खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विधायकगण विवेकानंद पांडेय, डॉ असीम कुमार, विनय प्रकाश गोंड, पीएन पाठक, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक जगदीश मिश्रा, नन्दकिशोर मिश्रा, जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, जिला प्रभारी रमेश सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, मनरेगा के लाभार्थियों तथा एक उद्यमी को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में अपने संबोधन से पूर्व सीएम योगी ने खड्डा तहसील भवन का विधिवत पूजन कर तथा फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने समूचे भवन का सघन निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी भी ली।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, मेट्रो और आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव

यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: लोहिया संस्थान बनेगा 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी सेंटर प्रयागराज SRN…

3 hours ago

तेल संकट, कमजोर रुपया और डगमगाते बाजार: क्या नई आर्थिक आंधी की आहट है?

वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…

24 hours ago

डिजिटल शिक्षा युग में चुनौती और समाधान: सीबीएसई की पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली पर व्यापक विश्लेषण

पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…

1 day ago

पुराने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी सख्त, रुद्रपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें पहुंची

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…

2 days ago

वृद्धाश्रम गड़वार में डीएलएसए सचिव का औचक निरीक्षण, वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं

बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार…

2 days ago

बैरिया तहसील में गूंजा जनता का दर्द, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

90 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण, मिड डे मील में केवल खिचड़ी परोसने…

2 days ago