चन्द्रशेखर की जेल डायरी जरूर पढ़े नई पीढ़ी, चरित्र से प्रेरणा भी ले: सुरेश कुमार खन्ना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर विचारों के नेता थे, वह विचारों को जीते थे।उसे लेकर उन्हें किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं था।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके इस चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके लिए उसे उनकी जेल डायरी को जरूर पढ़ना चाहिए।
दारुलशफा स्थित चंद्रशेखर चबूतरा पर पूर्व मंत्री यशवंत सिंह की ओर से मंगलवार को राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि पर हुए नमन कार्यक्रम में श्री खन्ना ने कहा कि महात्मा गांधी की आलोचना वही लोग करते हैं जो उनको पढ़े नहीं है। चन्द्रशेखर ने राजनीति में कुछ पद चिन्ह बनाए हैं जिस पर लोग आज भी चल रहे हैं। वित्त मंत्री श्री खन्ना ने कहा कि वह हमारे प्रेरणा पुरुष थे, हैं और रहेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि आज मैं जो भी हूँ, सब चंद्रशेख़र की देन है। उन्होंने कहा कि उनके जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। मंत्री डॉ.संजय निषाद ने कहा कि वह हमेशा कमजोरों और वंचितों के विकास के पक्षधर रहे।
पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि चन्द्रशेखर के दिखाए रास्ते पर चलना आज देश की सबसे बड़ी जरूरत है।
अध्यक्षता करते हुए जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने कहा कि चंद्रशेखर ऐसे राजनेता थे, जिन्हें कभी पद की लालसा नहीं थी। उनका स्नेह मुझे भी मिला। उनके विचार और किताबें देश की अमूल्य धरोहर हैं।
नमन कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य केपी श्रीवास्तव, दीपक सिंह, रामसूरत राजभर, विधायक डॉ.शलभमणि त्रिपाठी, अभय सिंह, रामवीर सिंह, राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक यशपाल सिंह, कुबेर सिंह भंडारी, लोकतंत्र सेनानी धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, आरएम पाठक, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, आरपी अवस्थी, हरिश्चंद्र राय, मो. मुस्तफा हुसैन, सुभाष उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द सक्सेना, सुरेश बहादुर सिंह, मुकेश अलख, शिव शरण सिंह, राघवेंद्र त्रिपाठी और राधे कृष्ण, समाजिक सेनानी राहुल कस्तला, प्रवीण सिंह, डॉ. अरविन्द सिंह और संजय गुप्ता आदि ने भी राष्ट्रपुरुष चन्द्र शेखर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

1 hour ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

3 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

3 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

3 hours ago