देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। इनर व्हील क्लब देवरिया सेंट्रल का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अलका सिंह व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की पत्नी मेघना वीर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें चांदनी कौर को अध्यक्ष, अंजना को सचिव अर्शिया रहमान को उपाध्यक्ष बनाया गया। कोषाध्यक्ष सपना अरोरा, किरण जायसवाल को आईएसओ व भारती शुक्ला को संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व अध्यक्ष शीला द्वारा नई अध्यक्ष को चाटर प्रदान किया गया।इस दौरान समारोह में समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। दो मेधावी बच्चों को लैपटॉप भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जबकि नृत्य में विशेष रुचि रखने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक पहल की गई। आए हुए सभी मेहमानों को पौधे भेंट किए गए और पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। समारोह में रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नव-गठित क्लब को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला यादव ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दांव! 26 नवंबर को आएगा PDA का…
दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…
सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…