Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedनए खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह का स्वागत, गोपाल मिश्रा को...

नए खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह का स्वागत, गोपाल मिश्रा को दी गई विदाई

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) विकास खंड पथरदेवा के बीआरसी पर बुधवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह का स्वागत एवं पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र का सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पथरदेवा अध्यक्ष क्रांति सिंह रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमर सिंह एवं पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा को माला पहनाकर,बुके एव अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम में ब्लॉक में कार्यरत अध्यापकों द्वारा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह एवं पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा को माला पहनाकर,अंग वस्त्र,बुके, स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर स्वागत एवं पूर्व बीईओ गोपाल मिश्रा को विदा किया गया।कार्यक्रम के अंत में दोनों खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा बीआरसी परिसर में पौध रोपड़ किया गया।इस दौरान
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शफीक अहमद खान,मंत्री रविंद्र यादव ,कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सुमन ,जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ,जूनियर मण्डल महामंत्री अशरफ अली खान, कोषाध्यक्ष महिमा प्रसाद, रमेश तिवारी ,मनोहर सिंह ,संजय सिंह ,रामानंद यादव, सरवर आलम, मोहम्मद यूनुस ,कृष्ण प्रताप सिंह ,आफताब आलम ,उमाशंकर तिवारी, गोरखनाथ सिंह, सुमन मिश्रा ,सफिया खातून ,पूनम सिंह, श्वेता पांडेय मोहम्मद शफीक खान ,वीरेंद्र मिश्रा, मुकेश सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments