Categories: Uncategorized

96 प्रतिशत उपस्थिति के साथ नैट परीक्षा संपन्न -बीईओ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नैट परीक्षा के प्रथम दिवस बुधवार को कक्षा एक से तीन तक के कुल नामांकित बच्चों के सापेक्ष 96 प्रतिशत उपस्थिति के साथ परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से समस्त प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में संपन्न हुई। परीक्षा को बेहतर व‌ प्रभावी तरीके से संपन्न कराने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार सिंह के द्वारा विकास खण्ड के पांच एआरपी व कार्यालय के कार्मिकों को पूरी परीक्षा के पर्यवेक्षण के लिए तैनात गया था। जिला प्रशासन स्तर से बाल विकास परियोजना अधिकारी भलुअनी को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड के 46 विद्यालयों का स्वयं निरीक्षण करते हुए, तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विकास खण्ड स्तर पर कण्ट्रोल रूम का गठन किया गया था। पूरी परीक्षा में समस्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों-शिक्षिकाओं , शिक्षामित्रों व अनुदेशकों तथा समस्त 127 विद्यालयों में लगे पर्यवेक्षकों के निष्ठापूर्वक सहयोग व समन्वय से परीक्षा के सफल संचालन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी को आभार ज्ञापित किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

4 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

4 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

5 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

6 hours ago