21 बूथों पर होने वाले सारी तैयारियां हुई पूरी
मैरवा(राष्ट्र की परम्परा)
मैरवा प्रखंड के पांच पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 29 नवंबर को मतदान होगा।28 को प्रखंड परिसर से चुनाव सामग्री का वितरण किया जायेगा। 21 बूथों पर 13788 मतदाता वोट करेंगे। भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन कमर कस ली है। बीडीओ से लेकर पुलिस प्रशासन बूथो का निरीक्षण कर रहे है।बुधवार को प्रखंड परिसर में बने डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को दी जाने वाली मतदान समाग्री आदि कार्यो का निरीक्षण कर, कई दिशा निर्देश दिये गये है।वही कंट्रोल रूम में कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। बीडीओ धनजंय कुमार ने बताया की पैक्स चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।मतदान कर्मियों को दी जाने वाली चुनाव समाग्री का पैकेट और बक्से को डिस्पैच सेंटर पर रख दिया गया है।
मैरवा पैक्स चुनाव की गिनती 30 को जीरादेई में होगा
मैरवा प्रखंड के पांच पैक्स चुनाव की गिनती जीरादेई के महेंद्र नाथ हाई स्कूल में होगा,इसके लिए 9 काउंटर बनाये गये है।और रिसीविंग काउंटर तीन बनाये गये है। 29 को चुनाव खत्म होने के बाद मतदान कर्मी बक्से को जीरादेई के महेंद्र नाथ हाई स्कूल में रिसीविंग काउंटर पर जमा करेंगे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…