नेहरू युवा केन्द्र ने किया खेल कीट का वितरण

खेल सामग्री प्राप्त कर प्रतिभागियों के खिले चेहरे

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नेहरू युवा केन्द्र देवरिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को सोंदा स्थित नन्द पैलेस में किया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सिंह व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं के स्वावलंबी बनने की दिशा में नेहरू युवा केन्द्र का प्रयास सराहनीय है नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित गतिविधि युवाओ के कुशल विकास के साथ साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रेरित करती हैं। युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने सार्वजनिक जीवन में उपयोग करना चाहिए तथा समुदाय के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से ही भारत विश्व गुरु बन पायेगा समाज में व्याप्त कुरूतियो तथा बुराइयों को दूर करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं अपराधो को रोकने में भी युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है युवा स्व रोजगार अपनाकर अपना तथा अपने समुदाय का विकास कर सकेगे।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी के द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेट कर किया गया।
इस अवसर पर विकास तिवारी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर अतुलनीय प्रतिभाएं छिपी होती हैं जिन्हे मुख्य पटल पर लाने का दायित्व नेहरू युवा केन्द्र का होता है यह प्रशिक्षण इसी के निमित आयोजित किया गया है जिसमे 10 विकास खंडों के 40 युवाओं व युवतियों ने प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने किया। तीसरे दिन सत्र की शुरुआत योगाभ्यास एवं शर्म दान के साथ हुआ।
प्रथम सत्र में डिजिटल इंडिया विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वक्ता दर्पण चीफ ने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी का है युवाओं को तकनीकी ज्ञान होना आवश्यक है। मुरीली मोहर सिंह व डॉ0 सौरभ श्रीवस्त्व ने कहा कि निरंतर प्रगतिशील रहना ही सफलता का मूलमंत्र है।
कार्यक्रम के दरम्यान प्रतिभागियों को युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी गई।
उक्त अवसर युवा कार्यक्रम एवं लेखा सहायक नमिता कुशवाहा, प्रशिक्षक दिन दयाल पाण्डेय, समाजसेवी विशाल पाण्डेय, देवव्रत पाण्डेय, शुभम त्रिपाठी, राहुल मल्ल, अमरेंद्र यादव, शशिभूषण प्रजापति, दीपक पाल, अंकित सिंह, गरिमा पाण्डेय, लक्ष्मी मिश्रा, मोनी विश्वकर्मा, कंचन मौर्या, नेहा राव समेत अनेक युवा मण्डल पदाधिकारियों व सदस्यो की उपस्थिति रही।

rkpshomnath

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

5 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

5 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

5 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

5 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

6 hours ago