(बलिया से घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट)
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के सिकन्दरपुर-मनियर मुख्य मार्ग पर जल शक्ति मिशन के कार्यों में बरती गई लापरवाही अब लोगों के लिए खतरे का कारण बन गई है। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत सतही तौर पर की गई थी, जो अब बरसात में धंसने लगी है। बसारिखपुर गांव के समीप सड़क पर बना गहरा गड्ढा यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
गड्ढे की स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए यह मार्ग किसी मुसीबत से कम नहीं है। बारिश के पानी में गड्ढा पूरी तरह छिप जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना और भी बढ़ जाती है। यह मार्ग न केवल सिकन्दरपुर और मनियर कस्बों को जोड़ता है, बल्कि आसपास के कई गांवों के लिए भी मुख्य संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल शक्ति मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही एजेंसी ने पाइप डालने के बाद मरम्मत कार्य को महज खानापूर्ति मानकर छोड़ दिया। मिट्टी डालकर अस्थायी समतलीकरण किया गया, परंतु स्थायी समाधान न होने के कारण अब सड़क धंस रही है।
ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो यहां बड़ी दुर्घटना होना तय है। लोगों की जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को त्वरित संज्ञान लेने की आवश्यकता है।
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…
जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…