पसमांदा मुसलमानों की अनदेखी, मंत्री दानिश आज़ाद पर गंभीर सवाल

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निवर्तमान क्षेत्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पसमांदा समाज के सक्रिय कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों में पदाधिकारी अब्दुल रहमान अंसारी (पप्पू महाप्रधान) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष जताया है। उन्होंने मांग की है कि मंत्री को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पसमांदा मुसलमानों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि सरकार गठन के समय पसमांदा समाज को प्रतिनिधित्व मिलने से समुदाय में व्यापक खुशी थी और इसके लिए समाज आज भी आभारी है। लेकिन आरोप लगाया गया है कि मंत्री बनने के बाद दानिश आज़ाद अंसारी ने अपने समाज और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से दूरी बना ली है।
पत्र के अनुसार मंत्री उन लोगों के कार्यक्रमों और सुख-दुख में अधिक शामिल होते हैं, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर अभियान चलाया था। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि इससे संबंधित वीडियो क्लिप और साक्ष्य उपलब्ध हैं।
अब्दुल रहमान अंसारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि मंत्री अपने समाज को पार्टी से जोड़ें और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती मिल सके।
पत्र के अंत में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि दानिश आज़ाद अंसारी को पुनः दिशा-निर्देश देकर पसमांदा ओबीसी मुसलमानों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कराई जाए, ताकि पसमांदा मुसलमान एकजुट होकर 2027 में सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकें।
ज्ञात हो पत्र भेजने वाले अब्दुल रहमान अंसारी (पप्पू महाप्रधान) पसमांदा एक्टिविस्ट हैं। साथ ही वे राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के निवर्तमान क्षेत्रीय मंत्री तथा ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव भी हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

44 minutes ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

49 minutes ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

53 minutes ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

57 minutes ago

सुरौली पुलिस ने दो साइबर ठगी पीड़ितों के लौटाए 10,213 रुपये

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

60 minutes ago

निगोही में पुलिस मुठभेड़ चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद एक आरोपी घायल दूसरा गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…

2 hours ago